fbpx
was successfully added to your cart.

Cart

नीलम पत्थर के लाभ और किस राशि के व्यक्ति को धारण करना चाहिए

By January 28, 2023 Blog

रत्न शास्त्र में बहुत से रत्नों के बारे में बताया गया है। ये रत्न बेहद ही प्रभावी होते हैं। कहा जाता है कि यदि रत्नों को सही तरीके के पहना जाए तो व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है। इन्ही रत्नों में से एक है नीलम। ज्योतिष शास्त्र में नीलम रत्न को बेहद प्रभावशाली माना गया है। कहा जाता है कि यदि कुंडली में शनि दोष है तो व्यक्ति को नीलम धारण करना चाहिए।

इससे शनि के बुरे प्रभाव काम होंगे। लेकिन बहुत अधिक कीमती होने की वजह से नीलम धारण कर पाना हर किसी के लिए संभव नहीं हो पता है। इसके अलावा ये रत्न हर किसी को शुभ प्रभाव नहीं देता है। ऐसे में नीलम का एक उपरत्न होता है जमुनिया, जिसे धारण करने की सलाह दी जाती है। जमुनिया रत्न धारण करना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।

 

किस राशि के व्यक्ति को नीलम पत्थर धारण करना चाहिए ?

रत्न शास्त्र के अनुसार, जमुनिया रत्न वृषभ, मिथुन, तुला, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए धारण करना शुभ माना गया है।

नीलम पत्थर के लाभ

नीलम पत्थर को एक शक्तिशाली और सुरक्षात्मक पत्थर माना जाता है। इसे पहनने वाले को न सिर्फ स्वास्थ्य लाभ, बल्कि इसके अलावा भी कई लाभ प्राप्त होते हैं। यह पत्थर आपको शनि के नकारात्मक प्रभावों से भी छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसके कुछ फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

1. नीलम पत्थर आपके शरीर में कोशिका वृद्धि और पुनर्वृद्धि को बढ़ावा देता है।वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो फार इन्फ्रारेड रेडियेसन को शरीर में कोशिका की वृद्धि और उसके पुनर्जनन को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इसे पहनने से आपके अंदर सेलुलर विकास और पुन: विकास हो सकता है।

2. नीलम पत्थर आपके मन को शांत करता है, इससे आपको अच्छी नींद आती है। इससे निकलने वाली ऊष्मा का निम्न स्तर आपके शरीर को शांत करने और आपके नींद चक्र को नियंत्रित करने में आपकी मदद कर सकता है।

3. इस रत्न को धारण करने से आपके शरीर में रक्त संचार बढ़ सकता है। विशेष रूप से हमारी त्वचा की कोशिकाओं के बीच माइक्रोकिरकुलेशन भी बढ़ता है।

4. नीलम पत्थर में एंटीऑक्सिडेंट का उत्पादन करने में आपकी मदद कर सकता है। ये एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ने में आपकी मदद कर सकते हैं, जो बदले में उम्र बढ़ने में देरी करेगा यानि आप जल्दी बुढ़ावे के ढांचे में नहीं ढलते हैं।

5. यह पत्थर आपको मानसिक हमले से बचाता है, यह नकारात्मक ऊर्जा को प्यार में बदल सकता है। यह स्टोन तनाव के बुरे प्रभावों और दूसरों की बुरी इच्छाओं के खिलाफ एक सुरक्षात्मक परत के रूप में काम करता है। यह आपको मानसिक रूप से लाभांवित करता है।

6. यह पथ्तर तनाव को दूर करता है, आपके मिजाज को संतुलित करता है, चिड़चिड़ापन शांत करता है, भय, चिंता, क्रोध को दूर करता है और नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करता है

7. नीलम पत्थर आध्यात्मिक जागरूकता को सक्रिय करता है, मानसिक क्षमताओं को बढ़ाता है और आपके अंदर के अंतर्ज्ञान को खोलता है। इसमें मजबूत, उपचार और अंतर्रात्मा को शुद्ध करने की क्षमता है।

Leave a Reply