fbpx
was successfully added to your cart.

Cart

सावन के पहले सोमवार का व्रत

By July 18, 2022 Blogs

सावन शिव जी की अराधना का पवित्र महीना होता है। इस साल सावन 14 जुलाई को शुरू होने जा रहे है। यह महीना शिव भक्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। भोलेनाथ की पूजा के लिए शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं के भीड़ लगी रहती है। सावन में भोलेनाथ के भक्त व्रत रखते हैं। लेकिन पूरे माह व्रत रखना सभी के लिए मुमकिन नहीं होता है। ऐसे में आप सावन के सोमवार का व्रत रखकर पूरे सावनभर के व्रत का पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। कहते है सावन के पहले सोमवार का व्रत बहुत महत्व का होता है। ये आपके सभी मनोकामनाओ को पूरा करता है। इस बार सावन के पहले सोमवार का व्रत 18 जुलाई को रखा जाएगा। शिव जी की कृपा पाने के लिए सावन सोमवार का दिन सर्वोत्तम माना गया है। देवादिदेव भोलेनाथ वैसे तो एक लोटे जल से भी प्रसन्न हो जाते हैं लेकिन यदि इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करे और शिव जी को उनकी प्रिय चीजें अर्पित करे तो इससे आप पर भोलेनाथ की विशेष कृपा होगी। भगवान शिव की विशेष पूजा-अभिषेक करना जीवन के सारे दुख हर लेगा, साथ ही मनोकामनाएं भी पूरी करेगा। जो लोग अपने जीवन में अपार सुख-समृद्धि पाना चाहते हैं, उन्हें पहले सावन सोमवार को शिव जी को कुछ खास चीजें अर्पित करनी चाहिए, ऐसा करने से शिव जी उन पर प्रसन्न होंगे और उन्हें तेजी से तरक्की और खूब पैसा मिलेगा।

पहले सोमवार की पूजन विधि

सावन के सोमवार में व्रत रखने के लिए आप सबसे पहले सोमवार की सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान के समक्ष व्रत का संकल्प लें। इसके बाद सुबह मंदिर में जाकर शिव जी का अभिषेक करें। उन्हें बेल पत्र, धतूरा, भांग, चंदन, पुष्प आदि अर्पित करें। घर में आकर भगवान शिव और माता गौरी की विधि विधान से पूजा करें। भगवान को रोली, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें। इस दिन शिवजी का रुद्रभिषेक करना शुभ होता है। इसके लिए गंगाजल, कच्चा दूध, दही, शक्कर, शहद, गन्ने का रस से भोलेनाथ का अभिषेक किया जाता है। सावन के सोमवार की व्रत कथा पढ़ें। शिव मंत्र का का जाप करें। इसके बाद आरती करें। पूजा के बाद दिन भर निर्जल, निराहार या फलाहार लेकर जैसे भी संभव हो व्रत करें। सेंधा नमक न खाएं या सिर्फ एक बार खाएं। शाम को फिर से आरती करें। अगले दिन स्नान के बाद व्रत का पारण करें.

सावन में शिव जी को रुद्राक्ष अर्पित करना और धारण करना जिंदगी में तेजी से सकारात्मक असर डालता है। इस प्रकार आप सावन के सभी सोमवार का व्रत कर सकते है। भोलेनाथ आपसबकी मनोकामनाएं पूर्ण करें। आप सबका कल्याण हो।

Leave a Reply