fbpx
was successfully added to your cart.

Cart

संतान सुख पाने के लिए करें ये अचूक ज्योतिष उपाय

By July 18, 2022 Blogs

आजकल ज्यादातर जोड़े शादी के कई सालों बाद बच्चा पैदा करने का फैसला करते हैं। कभी-कभी इस फैसले के कारन बहुत देर हो जाती है और कई मामले में दंपति को निःसंतान होने का दर्द सहना पड़ता है। वे एक बच्चे की ख़ुशी से किसी कारणवश दूर रहने को मजबूर हैं। वैसे कई लोग इस समस्या को दूर करने के लिए डॉक्टर, विशेषज्ञ और दवाओं की मदद लेते हैं। कई लोगों की मनोकामना भी पूरी होती है, लेकिन कई लोगों का संघर्ष जारी रहता है। कभी कभी डॉक्टर भी इसके पीछे का कारण नहीं बता पाते। इसके पीछे ग्रह वास्तु दोष भी हो सकता है। इनके कारण भी प्रभावित दंपत्ति के जीवन में समस्याएं बनी रहती हैं।

अगर आप भी संतानहीन होने की पीड़ा का सामना कर रहे हैं तो ज्योतिषीय उपाय करना आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। हम आपको कुछ ऐसे ज्योतिषीय उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपना सकते हैं।

लाल गाय की सेवा

कहा जाता है कि अगर महिला को गर्भधारण करने में परेशानी हो रही हो तो उसे लाल गाय की सेवा करनी चाहिए। यदि वह घर में लाल गाय नहीं रख सकती है, तो नियमित रूप से एक लाल गाय को उसके पास भोजन और जल दान करने के लिए जाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि अगर घर में भूरे रंग का कुत्ता भी पाला जाए तो यह भी उपाय काफी हद तक कारगर साबित हो सकता है।

चांदी की बांसुरी

अगर आप लंबे समय से घर में बच्चे की किलकारी सुनने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं तो यह उपाय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, भगवान कृष्ण की पूजा करने से इस सपने को पूरा किया जा सकता है। इसके लिए आपको बस भगवान कृष्ण को चांदी की बांसुरी चढ़ानी है। ऐसा करने से आपकी समस्या का समाधान हो सकता है।

गोमती चक्र

कई बार महिलाओं को गर्भधारण करने में समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे छुटकारा पाने के लिए शुक्रवार के दिन गोमती चक्र को कपड़े में बांधकर महिला की कमर पर बांध दें। ज्योतिष का यह उपाय कारगर साबित होगा। कहा जाता है कि ऐसा करने से गर्भपात का खतरा भी कम हो जाता है।

पितृ दोष

अक्सर पित्त दोष के कारण घरों में मुश्किल भरा माहौल बन जाता है। यदि पित्त दोष को समाप्त नहीं किया जाता है, तो इसका घर में विवाहित जोड़ों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। उन्हें निःसंतान होने जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष से जुड़े उपायों को अपनाकर पित्त दोष को दूर किया जा सकता है। पित्त दोष को दूर करने के लिए पूजा करवाना या पीपल के पेड़ की पूजा करना भी सहायक सिद्ध हो सकता है।

इस प्रकार यदि आप भी अपने लिए कोई दोष निवारण उपाय जानना चाहते हैं तो एक बार दिल्ली के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य राम मेहर शर्मा जी से संपर्क करें।

Leave a Reply