fbpx
was successfully added to your cart.

Cart

कैसे सही करें मकान का वास्तु?

By April 7, 2022 Blogs

कैसे सही करें मकान का वास्तु?

कभी कभी मकान बनवाने के बाद हमें उसमे कोई सकारत्मक ऊर्जा नहीं महसूस होती या नए घर में जा कर कोई हानि या बीमारी हो जाती है। ऐसे में यदि मकान का वास्तु ठीक नहीं हो तो और भी कई अनचाही मुसीबते आती है। वास्तु शास्त्र में वास्तु दोष को दूर करने के कई उपाय हैं, इनमें से कुछ उपाय तो इतने आसान हैं कि आप चाहें तो घर में बिना कोई टूट-फूट कराए भी आप वास्तु दोष दूर हो सकते हैं। यदि आपके घर में भी वास्तु दोष के कारण ऐसा हो रहा तो घबराएं नहीं बल्कि छोटे से बदलाव के जरिये ही आप अपने इन दोषों से मुक्ति पा सकते हैं। तो आपको बताते है कि किन उपायों से आप वास्तु के दोषों से आसानी से मुक्ति पा सकते हैं।

1. बंद पड़ी घड़ियों का वास्तुदोष में बहुत बड़ा हाथ होता है। बंद घड़ी के संबंध में माना जाता है कि ये नकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित करती हैं। बंद पड़ी घड़ियों को या तो घर से हटा दें या उनकी मरम्मत करवा लें।

2. घर से वास्तु दोष को दूर करने के लिए मुख्य प्रवेश द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह या कोई भी धार्मिक चिन्ह जरूर लगाएं। क्योँकि यहाँ से सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती हैं।

3. आपने डाइनिंग हाल किसी भी दिशा में बनवा लिया हो लेकिन कि डाइनिंग टेबल चौकोर होना चाहिए न की गोल या ओवल।

4. अपने पूर्वजो की तस्वीर हमेशा दक्षिण दिशा में लगाए भूलकर भी पूर्व दिशा या मंदिर में न लगाए।

5. यदि आपको घर में आइना लगवाना होतो पूर्व दिशा में ही लगवाना चाहिए।

6. हमेशा अपने घर पर मोरपंख और गंगाजल रखना चाहिए।

7. घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ अशोक के पेड़ लगाने से सुख-शान्ति आती है।

8. घर के प्रवेश द्वार पर घोड़े की नाल लगाने से भी वास्तु दोष दूर हो जाती है।

9. वास्तु में पौधों का विशेष महत्व है। जिस घरों पर गेंदे का पौधा या तुलसी का पौधा लगा हुआ होता है वहां कभी भी किसी तरह का वास्तुदोष उत्पन्न नहीं होता।

10. घर में ख़राब पड़े बिजली के उपकरणों से भी वास्तु दोष होता है तो घर में ख़राब पड़े बिजली के उपकरणों जैसे पंखे, कूलर आदि की समय-समय पर मरम्मत कराते रहें।

11. ध्यान दे की आपके घर के दरवाजे किसी प्रकार की कर्कश ध्वनि उत्पन्न न करें। वास्तु के अनुसार इस तरह की ध्वनियां अशुभ और हानिकारक मानी जाती हैं।

12. वास्तु दोष को दूर करने का सबसे आसान तरीका है रोज शाम को घर की दहलीज पर एक दीपक जलाना।

13. ध्यान रखे कि घर के नैऋत्य कोण में कभी भी अंधेरा नहीं रखना चाहिए। दक्षिण और पश्चिम दिशा के मध्य के स्थान को नैऋत्य दिशा का नाम दिया गया है। ज्योतिष के अनुसार राहु और केतु इस दिशा के स्वामी हैं।

14. यदि आप फालतू सामान और कबाड़ रखते हैं तो ये बेवजह की टेंशन पैदा करने का काम करते है। आपको घर में हमेशा तनाव सा महसूस होगा। अतः किसी भी तरह के कबाड़ को घर में न रखे।

यदि आप वास्तु के लिए कोई सलाह चाहते है तो आप ज्योतिषाचार्य राम मेहर शर्मा जी से मिल सकते है

Leave a Reply