fbpx
was successfully added to your cart.

Cart

सावन शिवरात्रि का महत्व

By August 6, 2021 Blog, Blogs
Best Astrologer in Delhi

भगवान शिव के लिए सावन शिवरात्रि का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन शिवरात्रि को बहुत ही शुभफलदायी माना जाता है। इस महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होती है. पंचांग के अनुसार सावन मास की शिवरात्रि 6 अगस्त 2021 दिन शुक्रवार को पड़ रही है. शिवरात्रि का व्रत श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को रखा जाएगा.

भगवान शिव को कई नामों से पुकारा और पूजा जाता है। भगवान शिव को भोलेनाथ कहा जाता है। भोलेनाथ यानी जल्दी प्रसन्न होने वाले देव। भगवान शंकर की आराधना और उनको प्रसन्न करने के लिए विशेष साम्रगी की जरूरत नहीं होती है।वो बस भक्तों के भाव से ही जल, पत्तियां और तरह -तरह के कंदमूल को अर्पित करने से ही जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। शिवरात्रि पर शिव भक्त पूरे दिन उपवास रखकर शिवजी की आराधना करते हैं। इस दिन शिवलिंग पर गंगा जल से अभिषेक कर भगवान शिव को प्रसन्न किया जाता है। जो शिव पर गंगाजल चढाते हैं, वे देव तुल्य होकर जीवन मरण के बंधन से मुक्त हो जाते हैं। मानसिक परेशानी, कुंडली में अशुभ चन्द्र का दोष, मकान-वाहन का सुख और संतान से संबधित चिंता शिव आराधना से दूर हो जाती है। इस माह में सर्पों को दूध पिलाने से कालसर्प-दोष से मुक्ति मिलती है और उसके वंश का विस्तार होता है।

सावन शिवरात्रि व्रत विधि

सावन के शिवरात्रि के दिन सुबह- सुबह उठकर स्नान करने के बाद भोलेनाथ की पूजा करने का संकल्प लेना चाहिए. पास के शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव की विधिवत आराधना करनी चाहिए। शिव पूजा में प्रयोग की जानी वाली सभी तरह की सामग्रियों भांग धतूर ,बेलपत्र और गंगा जल को भोलेभंडारी को अर्पित करें। शिवपुराण के अनुसार शिव भक्तों को सावन शिवरात्रि पर उपवास और शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भोले भंडारी का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए। जो भी शिवभक्त सावन शिवरात्रि पर भोलेनाथ का जलाभिषेक करता है उसकी सभी तरह की इच्छाएं जरूर पूरी होती है। सावन के महीने में भगवान शिव को उनकी हर प्रिय चीजों को अर्पित किया जाता है। इस माह में भगवान भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होकर सभी तरह की मनोकामनाओं को अवश्य ही पूरा करते हैं। अगले दिन व्रत पारण कर शिव पूजा संपन्न हो जाती है। 

अधिक जानकारी के लिए शालीमार बाग में ज्योतिषाचार्य पंडित राम मेहर शर्मा जी ( Best Astrologer in Delhi ) से परामर्श प्राप्त करें |

Leave a Reply