fbpx
was successfully added to your cart.

Cart

सभी प्रकार के वास्तु दोषों को ऐसे करें दूर

By January 17, 2022 Blog
Astrologer in Delhi

कई बार जब हम घर बनवाते है तो उसमे वास्तु का ध्यान नहीं रखते है। वास्तु दोष किसी भी घर में होने से सुख शांति एवं पारिवारिक उन्नति में बाधा पैदा होती है। वास्तु दोष की वजह से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिससे ग्रह क्लेश, आर्थिक समस्याएं, कार्यक्षेत्र में परेशानी समेत कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र में छोटी-छोटी चीजों का भी काफी महत्व है। अगर आपके घर में भी इस तरह की परेशानियाँ हो रहे हैं तो इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है।

आइये जानते है उन उपायों को जिनके जरिए घर में बिना किसी तोड़-फोड़ के वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं।

  1. कर्पूर वास्तु दोष को खत्म करने में रामबाण है यदि घर के किसी स्थान पर वास्तु दोष निर्मित हो रहा है तो वहां एक कर्पूर टिकियां रख दें। जब वह टिकियां गलकर समाप्त हो जाए तब दूसरी टिकिया रख दें। इस तरह बदलते रहेंगे तो वास्तुदोष नहीं होगा।
  2. अगर घर के मुख्य द्वार पर किसी तरह का वास्तु दोष है तो इसका असर व्यक्ति के कार्यक्षेत्र में पड़ता है। आपको व्यापार में नुकसान हो सकता है, या फिर नौकरी पेशा लोगों की नौकरी पर संकट बना रहता है। दोष से छुटकारा पाने के लिए मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना चाहिए, साथ ही द्वार पर भगवान गणेश जी की प्रतिमा लगा देनी चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि मुख्य द्वार पर किसी भी तरह की कोई गंदगी जमा ना होने दें ।
  3. वास्तु दोष को दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र में 9 दिनों तक रामचरित मानस का पाठ  या 9 दिन तक चलने वाला अखंड कीर्तन करना बताया गया है।इससे घर में मौजूद वास्तु दोष का प्रभाव समाप्त हो जाता है।
  4. रसोईघर का काफी महत्व है।इसे ऊर्जा का स्त्रोत कहा गया है। अगर रसोईघर सही दिशा में नहीं बना है तो अग्निकोण में पीली रोशनी वाला बल्ब लगा दें। इससे आपके रसोईघर का वास्तु दोष समाप्त हो जाएगा।
  5. यदि आपके घर में वास्तु दोष है तो इसे दूर करने के लिए घर की उत्तर-पूर्वी दिशा में कलश स्थापित कर दें। यह कलश कहीं से भी खंडित न हो, इस बात का विशेष रूप से ख्याल रखें।
  6. घर की उत्तर-पूर्वी दिशा में भारी मशीने और डस्टबिन न रखें. कूड़ा-कचरा भी जमा ना होने दें. घर की सुख शांति के लिए मेनगेट के बाहर दोनों तरह अशोक के पेड़ लगाएं। इससे आपके घर में नेगेटिव एनर्जी प्रवेश नहीं कर पाएगी।
  7. घोड़े की नाल के कई उपयोग वास्तु दोष को दूर करने के लिए सदियों से चलन में हैं। वास्‍तु के अलावा ज्‍योतिष और लाल किताब में भी घोड़े की नाल के प्रयोग को बहुत अहम बताया गया है। इसके लिए  U शेप की घोड़े की नाल को घरों में नीचे की ओर लगाना होता है. वहीं दुकान, ऑफिस, कारखाने आदि में ऊपर की ओर करके लगाने से निगेटिव एनर्जी दूर रहती है।
  8. वास्तु शास्त्र में छोटी-छोटी चीजों का भी काफी महत्व है। यदि हम ये उपाए करेंगे तो निश्चित ही वास्तु दोष से छुटकारा मिल सकता है।  और आपका जीवन शांतिपूर्वक बीत सकता है।

यदि आपको आने घर से या व्यक्तिगत रूप से सम्बंधित कोई भी समस्या है, आप बेझिझक पंडित राममेहर शर्मा जी (Astrology consultation in Delhi)से मिले। वे निश्चित ही आपकी समस्या का हल करेंगे।

Leave a Reply