fbpx
was successfully added to your cart.

Cart

रुद्राक्ष धारण करने के लाभ

By April 21, 2022 Blog

हिंदू धर्म और ज्योतिष में रुद्राक्ष को बहुत पवित्र और चमत्कारिक माना गया है। रुद्राक्ष भगवन शंकर से सम्बंधित है। मान्यता है कि रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शंकर के आंसुओं से हुई है। इसलिए रुद्राक्ष धारण करने से व्यक्ति पर भगवान शिव की कृपा रहती है और किसी बड़े संकट से बचा रहता है और उसकी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। साथ ही साथ कुंडली के कई दोषों को दूर करने में भी रुद्राक्ष बहुत प्रभावी है। रुद्राक्ष का धार्मिक के साथ साथ वैज्ञानिक महत्व भी है। रुद्राक्ष को धारण करने से मानसिक और शारीरिक लाभ मिलते हैं।रुद्राक्ष से कई बीमारियों से बचाव होता है।

रुद्राक्ष धारण करने का शारीरिक फायदे

1. इसे धारण करने से तमाम तरह की शारीरिक समस्याएं दूर हो जाती हैं।

2. मेडिकल साइंस में सिद्ध हो चुका है कि ह्रदय रोग से पीड़ित लोगों को रुद्राक्ष पहनने से बहुत लाभ होता है।

3. रुद्राक्ष को हृदय पर धारण करने से यह आपके हृदय की सेहत को फायदा पहुंचाता है।

4. हाई बल्डप्रेशर और तनाव को कम करने में भी रुद्राक्ष फायदेमंद है।

5. रुद्राक्ष धारण करने से ऊर्जा और शक्ति का अनुभव होता है।

रुद्राक्ष धारण करने के धार्मिक फायदे

1. रुद्राक्ष धारण करने वाले व्यक्ति पर महालक्ष्मी प्रसन्न होती है और जीवन में धन की कभी कमी नहीं होती है और सभी सुखों की प्राप्ति होती है।

2. रुद्राक्ष धारण करने से व्यक्ति को शिव जी का आशीर्वाद मिलता है और पापों से मुक्ति मिल जाती है साथ ही वो भाग्यशाली भी बनते हैं।

3. रुद्राक्ष धारण करने से हर तरह की मनोकामना पूरी होती है।

4. रुद्राक्ष धारण करने वाले को अपने जीवन में सभी प्रकार की सुख-सुविधाएं प्राप्त होती है। सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

5. जो लोग ग्रहों से पीड़ित हैं उन्हें रुद्राक्ष पहनने से बहुत लाभ मिलता है। रुद्राक्ष ग्रहों के बुरे प्रभाव से मुक्ति दिलाता है।

6. रुद्राक्ष धारण करना कठिन साधना करने के बाद मिलने वाले फल के सामान होता है।

ज्योतिषाचार्य राम मेहर शर्मा जी के अनुसार यदि आप रुद्राक्ष को धारण करना चाहते है तो उसे किसी ज्ञानी व्यक्ति से सलाह करके ही धारण करें। रुद्राक्ष भी कही तरह के होते है और सब अलग अलग फल देते है।

आप अनंतज्ञान की वेबसाइट https://anantgyan.co.in/ पर जा कर भी अपने लिए रुद्राक्ष आर्डर कर सकते हैं यहाँ आपको अभिमंत्रित रुद्राक्ष मिलते हैं।

Leave a Reply