fbpx
was successfully added to your cart.

Cart

दो हंसों का जोड़ा लगाना होता है शुभ

By September 6, 2021 Blog, Blogs
Astrologer in Delhi NCR

लोग अपने घर को सजा कर रखना पसंद करते है। वो तरह तरह की मूर्तियों और तस्वीरों से घर सजाते है।, इससे घर आर्कषक लगने लगता है। तस्वीरें घर में लगाने से न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ती है बल्कि वास्तु के अनुसार, कुछ तस्वीरों का अलग महत्व है जिनको सुबह उठकर देखने से आपका दिन बन जाता है।

अगर आप वास्तु के अनुसार अपने घर में मूर्ति या तस्वीर लगाते हैं तो उससे आपके घर में धन और ऐश्वर्य की वृद्धि होती है. वास्तु में हंसों के जोड़े की मूर्ति या तस्वीर लगाना  अत्यंत शुभ और लाभकारी माना गया है। आइए जानते हैं  इसके बारे में …

हंसों के जोड़े को वास्तु में प्रेम और सौहार्द का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्री व ज्योतिषाचार्य पंडित राममेहर शर्मा जी के अनुसार..

  • यदि पति और पत्नी में तनाव है या किसी कारण वश प्यार का संबंध स्थापित नहीं हो पा रहा है तो आप अपने शयन कक्ष में हंसों के जोड़े की तस्वीर लगा सकते हैं।  पति-पत्नी के बीच हमेशा सम्मान बना रहता है।
  • अपने घर के लिविंग रूम में हंसों के जोड़े की मूर्ति रखने से घर में प्रेम और मेल-जोल का वातावरण बना रहता है।
  • घर के सदस्यों में मानसिक शांति और पॉजिटिविटी बनी रहती है।
  • हंसों के जोड़ें की मूर्ती घर में समृद्धि और उन्नति भी लाती है।
  • अगर आप धन और समृद्धि की चाह रखते हैं तो घर के हॉल में एक सफेद हंस की बड़ी तस्वीर लगाएं क्योंकि एक हंस धन का प्रतीक है और दो हंस प्रेम का।

दिशा का महत्व

शालीमार बाग़ के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य/ वास्तु शास्त्री के अनुसार वास्तु में दिशा का भी बहुत महत्त्व है। सही दिशा में लगा हुआ सामान ही सही लाभ पहुँचता है।


ज्योतिषाचार्य  राममेहर शर्मा जी  ( Best Astrologer in Delhi NCR )  कहते हैं की दक्षिण पश्चिम दिशा जो कि संबंधों की और कौशल की दिशा है वहां पर जब हम हंसो के जोड़े की मूर्ति को रखते हैं तो परिवार में संबंधों के अंदर प्रेम पैदा होता है मजबूती आती है खासतौर से पति पत्नी के संबंध| जिस घर में पति पत्नी के रिश्ते में दिक्कत आ रही हो आपस में वैचारिक मतभेद हो वहां पर यह हंसो का जोड़ा लगाने से, रिश्तो में दरारें खत्म होती है व प्रेम और विश्वास बढ़ता है| जहां शादी के लिए लड़के को या लड़की को ढूंढा जा रहा हो वहां पर भी इसे स्थापित करने से अच्छे रिश्ते मिलते हैं|
अगर हंसो के जोड़े को दक्षिण पश्चिम में लगाया जाए और साथ में उत्तर पूर्व दिशा में स्वास्तिक लगाया जाए तो रिश्तो के अंदर और विचारों में मतभेद कम होने के साथ साथ प्रेम विश्वास और शांति की वृद्धि होती है|

Leave a Reply