fbpx
was successfully added to your cart.

Cart

बुरे सपने के अशुभ फल से बचने के उपाय

By July 9, 2022 Blog

कहते हैं सपने हमारे भविष्य का राज लेकर आते है। रात को सोते समय अच्छे और बुरे दोनों तरह के सपने आते हैं। कई बार बुरे सपनें आने के कारण सोते समय नींद भी खुल जाती है और डर लगता है। यदि थोड़ी बहुत नींद आये भी तो बुरे व डरावने सपनों की सेना उसका पीछा नहीं छोड़ती और व्यक्ति दु:स्वप्नों से इतना तंग आ जाता है कि उसे सोने से बिस्तर पर जाने से भी डर लगता है। बुरे सपने देखकर छोटे बच्चे सोते-सोते बुरी तरह रोना शुरू कर देते हैं या बहुत तेजी के चौंक जाते हैं।

बुरे सपने आने के कारण

1. यदि आपको भी बुरे सपने आते हैं या रात को सोते जाग जाते हैं तो इसके पीछे कई कारण होते हैं।

2. कुछ लोग बिस्तर पर ही खाना खा लेते हैं, जिसके कारण कुछ जूठन बिस्तर पर ही रह जाते हैं। इससे भी बुरे सपने आने लगते हैं।

3. यदि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा है तो इसके कारण भी बुरे सपने आने लगते हैं।

4. पितृदोष लगने के कारण भी बुरे सपने आने लगते हैं। इसके लिए आपको कुंडली की जांच करवाकर निवारण करना चाहिए।

5. जो लोग भावनात्मक रूप से कमजोर होते हैं, ये लोग मानसिक रूप से मजबूत नहीं होते हैं जिसके कारण उन्हें रात को सोते समय बुरे सपने दिखाई देने लगते हैं।

बुरे सपने दूर करने के उपाय

अगर बुरे स्वप्न को हमेशा के लिए खत्म करना चाहते हैं, तो आप कुछ उपाय करके इन बुरे सपनों से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं बुरे सपनों से छुटकारा पाने के उपाय।

1. प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए हो सके तो रात को सोने से पहले हनुमाना चालीसा का पाठ करें। इससे भय और बुरे स्वप्न दोनों से छुटकारा मिलता है।

2. सोने से पहले प्रतिदिन कक्ष में कर्पूर जलाकर दिखाना चाहिए। इससे घर नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। आपको रात को अच्छी नींद आती है और बुरे सपनों से छुटकारा मिलता है।

3. अपने देखे गए सपनों को दोस्तों या करीबी रिश्तेदारों को नहीं बताना चाहिए। इससे सपना सच होने की संभावना बढ़ जाती है।

4. सपने में अशुभ घटनाएं नजर आने पर भगवान का ध्यान करते हुए तुलसी के पौधे से अशुभ घटना के प्रभाव से बचने की प्रार्थना करें। इसके बाद वापस आकर भगवान का ध्यान करते हुए सो जाना चाहिए। इस बीच किसी से कोई बात नहीं करें।

5. सुबह उठने के बाद अपने इष्ट देवता की पूजा करें और गाय या कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। जरूरतमंदों को दान देना भी फायदेमंद होता है।

6. बुरे सपने के प्रभाव को दूर करने में शिव पंचाक्षरी मंत्र नमः शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र का जप भी लाभप्रद होता है।

यदि आप अपने लिए अन्य ज्योतिषी उपाय जानना चाहते हैं तो एक बार ज्योतिषाचार्य राममेहर शर्मा जी से संपर्क करें।

Leave a Reply