fbpx
was successfully added to your cart.

Cart

सोमवती अमावस्या 2023 की तारीख, शुभ मुहूर्त और उपाय

By February 18, 2023 astrologer, Blog

अमावस्या तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है इस दिन किसी भी पवित्र नदी में स्नान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। वहीं, जो अमावस्या तिथि सोमवार के दिन पड़ती है उसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। इस साल की पहली सोमवती अमावस्या 20 फरवरी को है। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है। सोमवती अमावस्या का व्रत विवाहित स्त्रियां अपनी पति की लंबी कामने के लिए रखती है। इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए कामना करते हुए महिलाएं व्रत रखती है।

सोमवती अमावस्या का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन अमावस्या की तिथि 19 फरवरी 2023 रविवार दोपहर 04 बजकर 18 मिनट पर प्रारंभ होगी और 20 फरवरी 2023 सोमवार को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर समापन होगा। उदयतिथि के अनुसार 20 फरवरी 2023 सोमवार को मनाई जाएगी।

सोमवती अमावस्या के दिन के लिए उपाए

  • सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ पर 108 बार कच्चा सूत लपेटते हुए परिक्रमा करें और मन ही मन भगवान शिव का ध्यान करें. इससे आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।
  • इस दिन घी, दूध, दही, शहद, गंगाजल और शक्कर से शिवलिंग का अभिषेक करने से भी शुभ फल की प्राप्ति होती है।
  • इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को 5 तरह के फल अर्पित करें और वे फल कन्याओं को दान करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
  • इस दिन 5 माला गायत्री मंत्र का जाप करने से विशेष और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
  • भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवती अमावस्या के दिन 108 माला ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

Leave a Reply