fbpx
was successfully added to your cart.

Cart

फुलेरा दूज 2023 की तिथि, शुभ मुहूर्त और इस दिन का महत्व

By February 18, 2023 astrologer, Blog

हर साल फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज मनाई जाती है। फुलेरा दूज से मथुरा में होली की शुरुआत हो जाती है और इस दिन ब्रज में श्रीकृष्ण के साथ फूलों के संग होली खेली जाती है। यह पर्व इस वर्ष 21 फरवरी 2023 को मनाया जाएगा। फुलेरा दूज के बाद से ही होली की तैयारियां शुरू कर दीं जातीं हैं। कुछ लोग इसे होली रखने वाले दिन के रूप में भी जानते हैं। इस त्यौहार से गुलरियाँ बनाने का कार्य शुरू किया जाता हैं।

फुलेरा दूज 2023 शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 21 फरवरी 2023 को सुबह 07 बजकर 34 मिनट पर प्रारंभ होगी और अगले दिन 22 फरवरी 2023 को सुबह 04 बजकर 27 मिनट पर समापन होगा। उदया तिथि के अनुसार यह पर्व 21 फरवरी 2023 को ही मनाया जाएगा। फुलेरा दूज पर्व के दिन श्री कृष्ण और राधा रानी की पूजा गोधुलि मुहूर्त में की जाएगी, जो शाम 06 बजकर 42 मिनट से शाम 07 बजकर 05 मिनट तक है।

इस दिन का महत्व

ब्रजभूमि के श्री कृष्ण मंदिरों में इस त्यौहार का महत्व सर्वाधिक है। इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने फूलों की होली खेलने की शुरुआत की थी। तब से लेकर अब मथुरा में इस दिन को धूमधाम से मनाया जाता है। मथुरा और वृंदावन में सभी मंदिरों को फूलों से सजाया जाता है और फूलों की होली खेली जाती है। भगवान कृष्ण के मंदिरों में भजन गाये एवं सुने जाते हैं।

ऐसी भी मान्यता है कि, फुलैरा दूज इस माह का सबसे शुभ दिन होता है और इस दिन किसी भी शुभ कार्य को किया जा सकता है। सर्दी के मौसम के बाद इसे विवाह का अंतिम शुभ दिन माना जाता है। फुलेरा दूज के दिन भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की पूजा करने से सभी सुखों की प्राप्ति होती है।

Leave a Reply