fbpx
was successfully added to your cart.

Cart

गायत्री मंत्र के चमत्कारिक लाभ

By May 18, 2021 Blog, Blogs
Astrology Consultation Near Delhi

गायत्री महामंत्र

“ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात् ।।”
अर्थात ‘उस प्राणस्वरुप, दुखनाशक, सुखस्वरूप, श्रेष्ठ, तेजस्वी, पापनाशक, देवस्वरूप परमात्मा का हम ध्यान करें. वह परमात्मा हमारी बुद्धि को संमार्ग में प्रेरित करे।’

मंत्रो की शक्ति से कोई अनजान नहीं है। हमारे पूर्वज मंत्रो से कितने ही काम सिद्ध कर लेते थे। मंत्र एक ऐसा उपाय है, जिससे सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं। हमारे शास्त्रों में मंत्रों को बहुत शक्तिशाली और चमत्कारी बताया गया है।

मंत्र जप की विधि:

दिल्ली के शालीमार के ज्योतिष पंडित राम मेहर शर्मा जी कहते है की हर मंत्र को करने का एक सिद्ध तरीका होता है। जप से पहले स्नान आदि कर्मों से खुद को पवित्र कर लेना चाहिए। जप करने के लिए तुलसी या रुद्राक्ष की माला का प्रयोग करना श्रेष्ठ होता है। घर के मंदिर में या किसी पवित्र स्थान पर गायत्री माता का ध्यान करते हुए कम से कम 108 बार  मंत्र का जप करना चाहिए।

गायत्री महामंत्र का जाप करने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं ?

गायत्री महामंत्र सबसे ज्यादा प्रभावी मंत्रों में से एक मंत्र है। इसके जप से बहुत जल्दी शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। गायत्री मंत्र को वेदों में बड़ा ही चमत्कारिक और फायदेमंद बताया गया है।

  1. रोजाना सुबह इस मंत्र का जाप करने से मन में सकारात्मक ख्याल और उत्साह आता है।
  2. इससे मन धार्मिक कार्यों की ओर आकर्षित होता है।
  3. इसके जप से क्रोध शांत होता है और मन की बुराइयों का नाश होता है।
  4. इसके जप से दिमाग भी शांत रहता है, जिससे तनाव दूर होता है।
  5. गायत्री मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के आसपास नकारात्मक शक्तियां बिल्कुल नहीं आती है।
  6. घर से बाहर जाते समय 5 या 11 बार गायत्री मंत्र का जाप से समृद्धि सफलता, सिद्धि और उच्च जीवन मिलता है।
  7. यदि घर बाहर जाते समय छींक आ जाए तो गायत्री मंत्र का उच्चारण से सभी अमंगल दूर होंगे।
  8. रोज सोने से पहले मन में 11 बार गायत्री मंत्र का जाप करने से बुरे सपने नहीं आते।
  9. सुबह रुद्राक्ष या तुलसी की माला से 108 बार जाप करने से बीमारियां भी आस-पास नहीं फटकती।
  10. इसके शारीरिक लाभ है त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, इससे त्वचा में चमक आती है।
  11. तनाव दूर होता है।उत्साह एवं सकारात्मकता बढ़ती है।
  12. मन बुराइयों से दूर होता है।धर्म और सेवा कार्यों में लगता है।

आप अनंतज्ञान की वेबसाइट पर जा कर रुद्राक्ष की माला आर्डर कर सकते है।

Leave a Reply