fbpx
was successfully added to your cart.

Cart

सोमवार को इन पांच उपायों को करने से भगवान शिव होंगे प्रसन्न

By September 25, 2023 astrologer, Blog

पुराणों के अनुसार भगवान शिव को सरल सौम्य और भोला बताया गया है। भगवान शिव एक लोटा जल से प्रसन्न हो जाते हैं। आइये जानते हैं इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के कुछ खास उपाय।

सनातन धर्म में सप्ताह के सात दिनों का महत्व बताया गया है। सोमवार भी एक विशेष दिन है जो भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं और विशेष पूजा अर्चना करते हैं। पुराणों के अनुसार भगवान शिव को सरल सौम्य और भोला बताया गया है। भगवान शिव एक लोटा जल से प्रसन्न हो जाते हैं। आइये जानते हैं इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के कुछ खास उपाय…

 

1.शिव आराधना

सोमवार की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पहले स्वंय स्नान करें फिर भगवान शिव को स्नान कराएं। एक आसन पर बैठकर सच्चे मन से शिव का ध्यान करें। प्रत्येक सोमवार शिव आराधना करने से शिव आपसे प्रसन्न होंगे।

2.भोलेनाथ को चढ़ाएं ये चीजें

भगवान शिव का चंदन प्रिय होता है। स्नान के बाद उन्हें चंदन लगाएं और अक्षत, बिल्व पत्र, धतूरा, दूध और गंगाजल अर्पित करें। इस दिन भोलेनाथ का अभिषेक करना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होंगे।

3.शिव को लगाएं इन चीजों का भोग

भगवान बहुत सरल, सौम्य हैं जो एक घतूरा और बिल्व पत्र से प्रसन्न हो जाते हैं। उन्हें भाग लगाने के लिए किसी विशेष मिठाई की आवश्यकता नहीं होती। सोमवार को

शिवजी को घी, शक्कर,गेंहू के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। भोग के बाद धूप और दीप से भोलेनाथ की आरती करें और प्रसाद का वितरण करें। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होंगे और आपके सभी संकट धीरे-धीरे दूर होने लग जाएंगे।

4.इस मंत्र का करें उच्चारण

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार को 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आज के दिन शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध चढ़ाना से भी लाभ प्राप्त होगा।

5. दान करें

सोमवार को स्नान ध्यान कर सफेद रंग के वस्त्रों धारण करें। जरूरतमंदों को सफेद रंग की खाद्य सामग्री दान करना चाहिए। इससे कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और घर में सुख-शांति आती है। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होंगे।

Leave a Reply